आईपीएल नीलामी के लिए 332 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट


आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। रॉबिन उथप्पा भारत के टॉप बेस प्राइस खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.5 करोड़ की लिस्ट में रखा गया है।