मुख्यमंत्री ने किया एकलव्य राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज यहाँ टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2019-20 का शुभारंभ करते हुए बाल खिलाड़ियों का आव्हान किया कि वे खेल की भावना से देश के भविष्य का निर्माण करें और इसकी शान बढ़ायें। उन्होंने कहा कि विविध संस्कृतियों, सभ्यताओं, भाषाओं और धर्मों के भारत देश की विशेषता को आत्मसात करें। अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से दुनिया में भारत का नाम रोशन करें।