इंडस्ट्री में आने से पहले होटल में काम करती थीं ये अभिनेत्री, 19 सालों में बदल गया लुक


टीवी और फिल्म अभिनेत्री श्रुति सेठ 18 दिसंबर को अपना जन्मिदन सेलिब्रेट करती हैं। मुंबई में जन्मीं श्रुति एक वीजे रह चुकी हैं। श्रुति अपने काम के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।


रुति ने अपनी पढ़ाई अशोक एकेडमी से की। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में ताज होटल से की। वहां वो गेस्ट रिलेशन एक्जिक्यूटिव थीं। मॉडलिंग में आने का उनका कोई इरादा नहीं था। वो महज इत्तेफाक से पहुंचीं। कुछ लोगों ने उन्हें मॉडलिंग के बारे में सोचने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने केवल पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की।