मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मक्का आधारित उद्योगों को बढ़ाने के लिये माँगे सुझाव


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ छिन्दवाड़ा में प्रदेश में मक्का आधारित खेती एवं उद्योगों को बढ़ाने के लिये आयोजित परिचर्चा में शामिल हुये। उन्होंने वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों, तकनीकीविदों तथा अग्रणी कृषकों से मक्के की खेती और मक्का आधारित उद्योगों को स्थापित करने के लिए जरूरी संसाधनों के बारे में चर्चा की। श्री कमल नाथ ने मक्का आधारित उद्योगों की स्थापना के लिये शासन स्तर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर शासन स्तर से मक्का आधारित उद्योगों की स्थापना के लिये नई नीतियां भी बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने छिन्दवाडा तथा प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग ईकाईयों की स्थापना पर भी विस्तार से चर्चा की।