रवि शास्त्री ने कहा- धोनी के खेलने पर किसी को भी नहीं उठाने चाहिए सवाल


भारत को विश्वकप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर संशय कम नहीं हो रहा है। हालांकि भारतीय कोच रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर कहा कि धोनी के खेलने पर किसी को भी सवाल नहीं खड़े करने चाहिए।


समाचार चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अगर महेंद्र सिंह धोनी को लगता है कि वह अगले साल टी-20 विश्व कप खेलने की दौड़ में हैं तो इस पर किसी को कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि यह पूर्व कप्तान कभी खुद को टीम पर नहीं थोपेगा।


धोनी की तारीफ करते हुए उनका कहना था कि वे एक महान खिलाड़ी हैं। वह ब्रेक लेना चाहते हैं, लेकिन वह आईपीएल खेलने जा रहे हैं। इसके बाद अगर उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को सवाल नहीं करने चाहिए।