साँची के पास निनोद में बनेगा 220 करोड़ का प्रदेश का पहला विश्व स्तरीय गोल्फ कोर्स

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने वेस्ले ग्रुप को सौंपा स्वीकृति-पत्र



मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए गए वातावरण के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साँची के पास ग्राम निनोद में 220 करोड़ रूपये लागत से 27 होल का विश्व-स्तरीय गोल्फ कोर्स सह-रिसॉर्ट एवं होटल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज मंत्रालय में वेस्ले ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री डोरियन मुलेन्स को स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ अवार्ड) सौंपा। इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री फैज अहमद किदवई उपस्थित थे।