स्थापना दिवस पर देशभर में फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस, सोनिया व राहुल करेंगे शिरकत

नई दिल्ली। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी।  देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तरप्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।