आज गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है। सिख संप्रदाय के लोग इसे धूम-धाम से मनाते हैं। गुरुद्वारों में इस दिन कीर्तन होता है और खालसा पंथ की झांकियां निकाली जाती हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की जिंदगी और शिक्षा लगातार सभी को प्रेरित कर रहा है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, 'गुरु गोबिंद सिंह जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।'
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं