क्या आप भी अपनी डाइट में चुकंदर का भरपूर सेवन करते हैं? वैसे चुकंदर खाना सेहत के लिए काफी फादेमंद है, लेकिन इसका जूस पीना जरूर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए चुकंदर का जूस पीने से पहले एक बार इसके जरूर जान लीजिए इसके 3 नुकसान...
1 अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर बढ़ सकती है, क्योंकि 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 7 ग्राम शुगर होती है। हां, अगर आप अतिरक्त शर्करा का सेवन नहीं करते, तो यह आपके लिए लाभकारी है।
2 चुकंदर का जूस, आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को कम करता है। अगर आप ब्लडप्रेशर को कम करने के लिए दवाईयां खाते हैं, तो इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।
3 चुकंदर का एक नुकसान बेटुरिया भी है। बेटुरिया वह स्थिति है, जिससे मूत्र एवं मल का रंग लाल या गुलाबी हो जाता है और कई आप समझते हैं कि यह रक्त है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा से ज्यादा 48 घंटे तक होती है, जिसके बाद सब सामान्य हो जाता है।