पति से तंग आकर पत्नी ने पहले तीनों बच्चों का गला दबाया, फिर खुद फांसी लगाई, चारों की मौत

विवाद का कारण: पति के दूसरे महिला से थे संबंध




  • विदिशा के तबक्कलपुर गांव की घटना, पति भोपाल से शनिवार रात पहुंचा तो घर में अंदर से लगा था ताला

  • अवैध संबंध... घर से पति के प्रेम पत्र भी मिले, पति-पत्नी के झगड़े ने 3 मासूमों की जान ले ली


विदिशा. जिले के बासौदा क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला और तीन बच्चों के शव मिले हैं। ये शव लक्ष्मीबाई और उसके बच्चों के हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लक्ष्मीबाई का पति भीकम सिंह कुशवाह शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका। इससे परेशान होकर पत्नी ने शनिवार शाम करीब 7 बजे पहले अपने तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


पति भोपाल में भर्ती अपने छोटे भाई को देखने गया था। गांव लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला तो वह छत पर लगे कबेलू हटाकर अंदर पहुंचा। जहां 5 साल की बेटी नन्ही, 2 साल की बेटी हल्की और एक महीने के बेटे पवन के शव जमीन पर पड़े थे। पत्नी फंदे पर लटकी थी। चीखने की आवाज आने पर पड़ोसी भी आ गए थे। पुुलिस को रात में खबर दी गई। भीकम सिंह के दूसरी महिला से संबध भी थे। घर से प्रेमपत्र भी मिले हैं।